स्वास्थ्य विशेषज्ञ सुप्रिया कौशल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के विषय में दी जानकारी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राष्ट्रीय सेवा योजना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कोट राष्ट्रीय सेवा योजना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट में सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन, 24 अक्टूबर 2026 को विद्यालय में संसाधन विशेषज्ञ एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञ सुप्रिया कौशल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के विषय में जानकारी दी।

 

उन्होंने स्वयंसेवियों को अपने आस-पास की स्वच्छता के बारे में बताया और साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी। सुप्रिया ने स्वयंसेवियों को नशों के दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया।

परियोजना अधिकारी राकेश कुमार तथा  कुमारी गीता जी राष्ट्रीय स्वयंसेवियों के साथ उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सुप्रिया कौशल ने स्वयंसेवियों को अस्वास्थ्यकर भोजन न खाने के लिए प्रेरित किया।

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा गया। उन्हें कम पोषण और अधिक कैलोरी वाले भोजन से बचने के बारे में समझाया गया।

उन्होंने बताया कि ऐसे भोजन में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स बहुत कम मात्रा में होते हैं। हरी सब्जियाँ तथा पौष्टिक भोजन खाने की सलाह दी गई।

इस दिन प्लास्टिक इकट्ठा करने के लिए रैली भी निकाली गई।

 

[post-views]