खिलाड़ियों को नशामुक्त भारत निर्माण की दिलाई शपथ

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मेरा युवा भारत द्वारा नेशनल एक्सीलेंस स्पोर्ट्स, साई सेंटर, अणु के सहयोग से राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित नशा मुक्त युवा भारत मिनी मैराथन का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मिनी मैराथन, में आर्यन, प्रथम, प्राकुल द्वितीय व अरुण तृतीया

जिसमें हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मिनी मैराथन में लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

सरदार पटेल का जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणादाई : नरेंद्र अत्री

इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मुख्य अतिथि नरेंद्र अत्री,सहित उपस्थित अतिथियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

युवाओं, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं आम जनमानस को संबोधित करते हुए नरेंद्र अत्री ने कहा कि सरदार पटेल का देश की आजादी और स्वतंत्र भारत की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में अतुलनीय योगदान रहा है। उनका दृढ़ संकल्प, राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस पूरे देश में उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। युवा शक्ति को संकल्प लेना चाहिए कि हमीरपुर के प्रत्येक गांव में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाकर नशा मुक्त युवा भारत के निर्माण में योगदान देंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को नशा मुक्त भारत निर्माण की शपथ भी दिलाई।

इससे पूर्व मेरा युवा भारत की जिला प्रभारी दीपमाला एवं साई स्पोर्ट्स सेंटर की प्रभारी ओलंपियन दिव्या तिवारी शर्मा ने मुख्य अतिथि नरेंद्र अत्री को पुष्पगुच्छ, शॉल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

 

मिनी मैराथन में आर्यन ने प्रथम, प्रकुल ने द्वितीय तथा अरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के शीर्ष 10 विजेताओं को मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र अत्री द्वारा मेडल, टी-शर्ट, डायरी एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

 

 

[post-views]