



बड़सर/हमीरपुर:- विद्युत उपमंडल बड़सर के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 10 नवम्बर तक का समय दिया गया है।

सहायक अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 10 नवम्बर तक उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें।



उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे। सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।




















