



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, नादौन खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक एवं वरिष्ठतम सदस्य सम्मान कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 4 नवम्बर, 2026 को खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा (कारगू) की अध्यक्षता में कांगू , ज़िला हमीरपुर में हि.प्र. में सम्पन्न हुआ, जिसका संचालन करते हुए खण्ड महासचिव जगदीश चन्द शर्मा (सासन) द्वारा उपस्थित सदस्यों को बैठक एजैंडा व खण्ड गतिविधियों वारे जानकारी दी गई।

चर्चा में भाग लेने वालों में प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, मुख्य संगठन सचिव पुरषोत्तम दास शर्मा, ज़िला प्रधान देव राज पटियाल, वरिष्ठ उपप्रधान रंजीत सिंह ठाकुर व रत्न चांगरा, महासचिव तोता राम जंजुआ, ओम प्रकाश सुमन, खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा, महासचिव जगदीश शर्मा सासन, सलाहकार अवनीश कुमार आदि मुख्य रहे।



बैठक में पेंशनरों की लम्बित मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। बैठक में सरकार द्वारा पेंशनरों को महंगाई राहत की 5% देय राशि के भुगतान वारे आदेश जारी करने हेतु सरकार का आभार व्यक्त किया गया व साथ ही सरकार से पेंशनरों को लम्बित वकाया संशोधित ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमैंट की राशि व महंगाई भत्ता की जारी क़िस्तों के एरियर का एकमुश्त भुगतान के शीघ्र आदेश जारी करने का आग्रह किया गया ।






खण्ड इकाई नादौन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में 80 वर्ष पार आयु वर्ग के 20 वरिष्ठ सदस्यों को पदाधिकारियों द्वारा मफलर, , शाल , टोपी , हार व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया जिनमें सर्वश्री प्रभु राम, धर्म सिंह ठाकुर, ज्ञान चन्द शर्मा, प्रकाश चन्द, धर्म सिंह पठानिया, राम प्रकाश शर्मा, अन्नत राम शर्मा, ज्ञान चन्द शर्मा, रण्जीत सिंह, अमर नाथ शर्मा, सोम दत्त शर्मा, करतार चन्द, धर्म चन्द शर्मा, जगदीश चन्द शर्मा, सन्तोष कुमारी, लीलावती, लक्ष्मी देवी, राजो देवी, कमला देवी शामिल हैं। जो पेंशनर समारोह में न आ सके उन्हें पदाधिकारी उनके निवास स्थान पर जाकर सम्मानित करेंगे।



उक्त के अतिरिक्त खण्ड इकाई द्वारा बैठक में उपस्थित प्रदेश व ज़िला व पदाधिकारियों को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।





प्रदेश व ज़िला पदाधिकारियों ने उपस्थित सदस्यों को विभिन्न मुद्दों पर बहुत सी जानकारियां उपलब्ध करवाई गई। खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा द्वारा सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठतम पेंशनरों का आभार प्रकट किया व उनकी दीर्घायु की कामना की गई। पदाधिकारियों ने संघ की सुदृढ़ता वनाए रखने हेतु सदस्यों से सहयोग देने की अपील की गई।


प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम ने सदस्यों को अवगत करवाया कि संघ पेंशनरों की लम्बित मांगों व समस्याओं वारे प्रदेश इकाई प्रयासरत है और इस सम्बन्ध में संघ का शिष्टमंडल दिनांक 27 अक्टूबर, 2026 को माननीय मुख्यमंत्री जी से हमीरपुर में पुनः मिला व पेंशनरों का पक्ष रखने हेतु सचिवालय, शिमला में बैठक के आयोजन हेतु आग्रह किया व उन्हें इस बारे ज्ञापन भी सौंपा गया जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने साकारात्मक आश्वासन दिया। प्रदेशाध्यक्ष ने उन पेंशनरों को जिन्होंने अपने जीवित प्रमाण पत्र अभी तक कोषागार कार्यालयों को नहीं भेजे हैं, को सतर्क किया गया कि वे अविलम्ब अपने जीवन प्रमाण पत्र कोषागार कार्यालयों में जमा करवाएं।
उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री अवनीश कुमार, माधो राम , सुखदेव शर्मा, अमरनाथ शर्मा, जगदीश चन्द शर्मा, जुल्फी राम वर्मा, वलदेव सिंह पटियाल, पुरषोत्तम दास शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, किशोर चन्द शर्मा, दिले राम, सुरेश कुमार, त्रिलोक शर्मा, अश्विनी कुमार, जगनमोहन सिंह, विधि चन्द, धर्म सिंह, सुदेश कुमार, करतार चन्द, राजो देवी, कमला देवी, प्रकाश शर्मा, प्रभु राम शर्मा, इच्छा देवी, इसरो देवी, रक्षा देवी, जगदीश चन्द, तिलक राज, सरवन सिंह सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
जगदीश चन्द शर्मा (सासन), नादौन खण्ड महासचिव




