राज राजेश्वरी कालेज आफ एजुकेशन भोटा में कार्तिक मिस्टर फ्रैशर तथा कशिश्स मिस फ्रैशर 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   राज राजेश्वरी कालेज आफ एजुकेशन भोटा में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड ब्र्रिगेडियर कुलभूषण सिंह जी रहे।

 

कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्जवलन व ज्योति एवं सहेलियों द्वारा में पेश सरस्वती बंदना “हंस वाहिनी जगत व्यापिनी वाणी मां” से हुआ। कशिश द्वारा पेश पहाड़ी गीत रूला दी कूहल ने खूव तालियां बटोरीं।

वहीं कार्तिक व फ्रैंडस द्वारा पेश गीत “झीला री करी लैणी सैर“ ने भी समा बांध दिया। बी एड और डी एल एड की छात्राओं द्वारा पेश किए गए युगल नृत्य और सोलो डांस ने भी कार्यक्रम की सुन्दरता में चार चांद लगाए।

 

इस मौके पर मुख्यतिथि ने छात्रों द्वारा पेश किये रंगारंग कार्यक्रम की जमकर सराहना की। उन्होने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से छात्रों के अन्दर छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। उन्होने नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए बच्चों को 11000 रूपये धनराशि देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर राज राजेश्वरी प्रबन्धन कमेटी के अध्यक्ष  अरविन्द्र कौर रानी, सचिव कुलबीर सिंह ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

[post-views]