आरसेटी में 28 महिलाओं ने सीखी कॉस्ट्यूम ज्यूलरी बनाना

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) मट्टनसिद्ध, हमीरपुर में आयोजित 14 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वीरवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में 28 महिलाओं ने कॉस्ट्यूम ज्यूलरी बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शिविर के समापन अवसर पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद महिलाएं अपना उद्यम शुरू कर सकती हैं।

इसके लिए अगर उन्हें बैंकों से ऋण की आवश्यकता पड़ेगी तो उसमें भी आरसेटी हरसंभव मदद प्रदान करेगा। उन्होंने प्रतिभागियों से विभिन्न विभागों और बैंकों की ऋण एवं सब्सिडी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

 

उन्होंने विभिन्न जन सुरक्षा योजनाओं जैसे- प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, पीपीएफ खाता, किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी।

शिविर के समापन अवसर पर मूल्यांकनर्ता आरएस कलोत्रा, ममता कुमारी, फैकल्टी मैंबर संजय हरनोट और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

[post-views]