कैंसर जागरूकता का संदेश: समय पर जांच, जागरूकता और स्वस्थ जीवन ही बचाव की कुंजी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   आज आम आरोग्य मंदिर जंगलबेरी में डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा ने उपस्थित जनसमूह, स्थानीय लोगों एवं महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कैंसर के शुरुआती लक्षणों, संभावित कारणों, बचाव के उपायों, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व की विस्तृत जानकारी साझा की।

आम आरोग्य मंदिर, जुंगलबेरी में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

कार्यक्रम में विशेष रूप से नारी शक्ति को महिला स्वास्थ्य एवं स्तन तथा सर्वाइकल कैंसर के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

 

डॉ. डोगरा ने कहा कि कैंसर से लड़ाई में जागरूकता, समय पर पहचान और सही उपचार सबसे प्रभावी हथियार हैं। स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें।

 

संदेश स्पष्ट है—जागरूक बनें, स्वस्थ रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।

 

स्वस्थ समाज ही सशक्त समाज की पहचान है।

[post-views]