



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी नेता और समाज सुधारक भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर इस वर्ष भी एक से 15 नवंबर मनाए जा रहे जनजातीय गौरव पखवाड़े के तहत जिला हमीरपुर में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


इसी कड़ी में, रविवार को विकास खंड भोरंज के अनुसूचित जनजाति बाहुल गांव डाडू की ग्राम पंचायत डाडू में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया




भोरंज के खंड विकास अधिकारी रजत चौधरी ने बताया कि इस दौरान बच्चों को भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व और स्वतंत्रता संग्राम में उनके बहुमूल्य योगदान की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

























































