राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी का चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर किया, आत्मीय स्वागत: कमलेश कुमारी

चंडीगढ़/विवेकानंद वशिष्ठ:-  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूप कुमारी चौधरी जी के चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचने पर भोरंज की पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा कमलेश कुमारी ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

 

कमलेश कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी का स्वागत करना उनके लिए हर्ष और सम्मान का विषय है। उनका नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं संगठन के प्रति समर्पण महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है।

 

उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा संगठन की मजबूती, महिलाओं की भागीदारी और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

 

इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का हिमाचल प्रवास के लिए हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

[post-views]