श्रीहरि की योग निद्राः सृष्टि, संतुलन और नव सृजन का रहस्य

विवेकानंद वशिष्ठ/हिमाचल प्रदेश:-

 

योग निद्रा का महत्व

 

भगवान विष्णु की योग निद्रा सिर्फ विश्राम नहीं, बल्कि सृष्टि के संतुलन, संरक्षाण और नव सृजन की प्रक्रिया का प्रतीक है। जब-जब अधर्म बढ़ता है, तब-तब श्रीहरि इस योग निद्रा से जागकर धर्म की पुनर्स्थापना करते हैं।

ब्रह्मांड के कण-कण में व्याप्त है भगवान विष्णु की योग निद्रा

 

क्षीरसागर में दिव्य विश्राम

 

पुराणों के अनुसार, भगवान विष्णु अनंत शेषनाग की शैय्या पर क्षीरसागर में योग निद्रा में लीन रहते हैं। उनके नाभि से उत्पन्न कमल पर ब्रह्मा जी विराजमान होकर सृष्टि की रचना करते हैं।

 

धार्मिक मान्यता

 

विष्णु पुराण और अन्य ग्रंथों में वर्णित है कि भगवान विष्णु की योग निद्रा ब्रह्मांड की रक्षा और संतुलन के लिए आवश्यक है। यह उनकी दिव्य शक्ति का अद्युत प्रतीक है।

क्षीरसागर में शेषनाग पर विश्राम करते हैं भगवान विष्णु, तभी होती है नई सृष्टि की तैयारी

जब-जब धर्म की हानि और अधर्म की वृद्धि होती है, तब-तब मैं अवतार लेकर धर्म की रक्षा करता हूँ।

 

श्रीमदभगवद्गीता

 

योग निद्रा से क्या संदेश ?

 

यह हमें सिखाती है कि जीवन में संतुलन बनाए रखें।

 

अहंकार, लोभ और अधर्म का अंत निश्थित है।

 

सत्य, धर्म और भक्ति ही सच्चा मार्ग है।

 

ईश्वर की लीला अनंत है, और उनका हर कार्य कल्याणकारी है।

 

सृष्टि का चक्र

 

भगवान विष्णु की योग निद्रा से ही सृष्टि, स्थिति और संहार का चक्र चलता है। जब वे जागते हैं, तब नई सृष्टि का आरंभ होता हैं।

 

[post-views]