



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- खेलो इंडिया यूथ गेम्ज-2026 के लिए हिमाचल प्रदेश के लड़कों की अंडर-18 कबड्डी टीम के चयन के लिए 24 नवंबर को बिलासपुर के खेल छात्रावास में ट्रायल लिए जाएंगे।
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक गौरव महाजन ने बताया कि 24 नवंबर को सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस ट्रायल में एक जनवरी 2009 को या इसके बाद जन्में कबड्डी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड की सत्यापित फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, मैट्रिक प्रमाण पत्र और कम से कम पांच वर्ष पूर्व अर्थात एक जनवरी 2021 को या उससे पहले नगर निकाय या ग्राम पंचायत द्वारा जारी आयु प्रमाण पत्र लाना होगा।





























































