



चर्चा में संघ पदाधिकारियों द्वारा जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों के वकाया पेंशन एरियर , ग्रैच्युटी व लीब-एनकैशमैंट के भुगतान, चिकित्सा बिलों के भुगतान हेतु अतिरिक्त वज़ट आवंटन, जारी महंगाई भत्ता की किस्तों के एरियर का भुगतान सहित पेंशनर्ज़ जे सी सी के गठन का मामला व पेंशनरों को डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने में आ रही दिक्कतों वारे मामला उठाया गया व इस सम्बन्ध में ज्ञापन भी सौंपा गया।

माननीय मुख्यमंत्री ने जेसीसी के गठन वारे कहा कि जब मैं आपके कहने पर इसके विना ही सब कुछ कर रहा हूं।
माननीय मुख्यमंत्री ने पेंशनरों की मांगों व समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना व आश्वासन दिया कि सरकार पेंशनरों की लम्बित मांगों व समस्याएं निपटाने वारे शीघ्र ही सरकार कार्यवाही करेगी।



माननीय मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में पेंशनर दिवस पर सभी पेंशनरों की एक बैठक बुलाने का जिक्र भी किया गया जिससे आभास हुआ कि 17 दिसम्बर को पेंशनर दिवस पर मांगों वारे कोई सरकार की ओर से घोषणा हो सकती है।






प्रदेशाध्यक्ष के अतिरिक्त बैठक में प्रदेश मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, प्रदेश महासचिव ओम राज कंवर, मुख्य संगठन सचिव पुरषोत्तम दास शर्मा, वरि. उपप्रधान रंजीत सिंह, अवनीश कुमार, जगदीश चन्द शर्मा कारगू, मदन वन्याल, जगदीश चन्द शर्मा सासन, ज़िला प्रधान देव राज पटियाल, हुक्म चन्द शर्मा, वली राम ठाकुर, राम कुमार मक्खन, शिव कुमार कौड़ा, रत्न चन्द डोगरा , मंजीत अरोड़ा, सुरेश ठाकुर, देव राज शांडिल, मोहन लाल, टेक चन्द, नारायण सिंह, मनोहर लाल सहित 22 पदाधिकारी शामिल रहे जिनका बैठक में पेंशनरों का पक्ष रखने में सहयोग रहा ।



















































