



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरीश गुलरी के 89 वर्ष की आयु में निधन पर संघ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संघ कार्यकारिणी ने अपने शोक संदेश में कहा कि हरीश गुलरी का निधन शिक्षक समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति है।


शिक्षक हितों के लिए उनका संघर्ष और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी। विशेष रूप से शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) की सुविधा दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका एवं योगदान को शिक्षक समुदाय कभी नहीं भुला पाएगा।



उन्होंने कहा कि हरीश गुलरी ने अपने नेतृत्व और प्रयासों से शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनका व्यक्तित्व, संघर्षशीलता और संगठनात्मक योगदान सदैव शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।






जिला प्रधान हमीरपुर राजेश गौतम सहित समस्त कार्यकारिणी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।



















































