



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- श्री खाटू श्याम सेवा कमेटी हमीरपुर की ओर से शुक्रवार, 20 नवंबर को बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हमीरपुर स्थित शिव मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था।


उन्होंने कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन जहां आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं, वहीं भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान को मानसिक शांति भी प्रदान करते हैं। इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने बाबा खाटू श्याम का भजन भी गाया। कार्यक्रम के दौरान बाबा के जन्मोत्सव पर केक भी काटा गया।



बता दें कि हमीरपुर में पहली बार कमेटी की ओर से इस जागरण का आयोजन किया गया। कमेटी सदस्यों के अनुसार अब हर वर्ष बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।






इस आयोजन को सफल बनाने में श्री खाटू श्याम कमेटी हमीरपुर के सदस्य विनय हांडा, गोविंद पुरी, जितेंद्र चौपड़ा, मनोज पुरी, अंशुल चौपड़ा, अनुज पुरी, दीपक हांडा, शशिकांत पुरी, अनमोल पुरी, अंकुश पुरी, सौरभ सोनी, आदित्य बाली, दिव्यांश दुग्गल, सिद्धू काला और अंकित हांडा सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।



















































