HAPS में एथिकल हैकिंग एवं साइबर सुरक्षा पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर में MakeIntern के सहयोग से तथा IIT दिल्ली के एसोसिएशन में एथिकल हैकिंग एवं साइबर सुरक्षा विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

पाँच विद्यार्थियों का IIT दिल्ली की जोनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन

इस कार्यशाला में विद्यालय के कुल 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला के मुख्य संसाधन व्यक्ति श्री आदित्य ओझा ने विद्यार्थियों को साइबर खतरों, एथिकल हैकिंग की तकनीकों, ऑनलाइन सुरक्षा तथा डिजिटल सिक्योरिटी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।

उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को साइबर जोखिमों से बचाव के व्यावहारिक तरीके भी सिखाए गए।

 

कार्यशाला का विशेष आकर्षण पाँच विद्यार्थियों का जोनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होना रहा। चयनित विद्यार्थी IIT दिल्ली में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

प्रतियोगिता के विजेताओं को ₹50,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। जोनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थियों में रुद्राशीष एवं श्रेया (कक्षा IX-B), रिजन नोरबोन एवं सान्वी (कक्षा XI-E) तथा अधिराज शर्मा (कक्षा XI-G) शामिल हैं। ये सभी विद्यार्थी IIT दिल्ली में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

विद्यालय की अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की तकनीकी कार्यशालाओं का आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें डिजिटल युग की चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाती हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की आईटी टीम के सदस्य  सुजान डटवलिया,  आदर्श, आईटी शिक्षिका  सोनू शर्मा तथा ATL प्रभारी  विवेक ठाकुर उपस्थित रहे।

 

यह कार्यशाला विद्यार्थियों में तकनीकी ज्ञान, साइबर जागरूकता एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास सिद्ध हुई।

 

[post-views]