



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर और डीएवी पब्लिक स्कूल आर्य समाज हमीरपुर का संयुक्त प्राइमरी कक्षाओं के दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह “सर्वस्व” के प्रथम दिवस का कार्यक्रम डीएवी हमीरपुर के आनंद स्वामी सभागार में धूमधाम से आयोजित किया गया।


समारोह में मुख्य अतिथि आनंद स्वरूप, वाइस चेयरमैन, लोकल मैनेजमेंट कमेटी डीएवी हमीरपुर और गेस्ट ऑफ़ ऑनर रेणू शर्मा, एडिशनल एसपी, एसटीएफ, कांगड़ा के रूप में शिरकत की डीएवी हमीरपुर के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर और डीएवी पब्लिक स्कूल आर्य समाज हमीरपुर की प्रधानाचार्य अनीता कौशल एवं डीएवी परिवार ने मुख्य अतिथि व अन्य गण मान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।




इस दौरान मुख्य अतिथि ने साल भर में विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।







डीएवी आर्य समाज के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। इसके बाद गायत्री मंत्र के साथ द्वीप प्रज्वलित किया गया।




डीएवी गान की प्रस्तुति के बाद तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने “मेरे तन में भी शिव, मेरे मन में शिव” धार्मिक गीत पर शिव विवाह की शानदार प्रस्तुति दी।






नर्सरी के विद्यार्थियों द्वारा यूनिटी ऑफ डाइवर्सिटी के माध्यम से पूरे देश की झांकी प्रस्तुत की, एलकेजी येलो के विद्यार्थियों द्वारा पानी बचाओ पर संदेश और एलकेजी ब्लू के विद्यार्थियों द्वारा मनभावन जंगल नृत्य प्रस्तुत किया गया।



यूकेजी येलो के विद्यार्थियों द्वारा नाटी और यूकेजी ब्लू के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। प्रथम येलो के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक गुजराती नृत्य और
प्रथम ब्लू के विद्यार्थियों द्वारा कव्वाली “बच्चों को लगता है मैडम अत्याचारी है” की शानदार प्रस्तुति पेश की। द्वितीय कक्षा येलो के विद्यार्थियों द्वारा बॉलीवुड डांस और द्वितीय कक्षा आर्य समाज के विद्यार्थियों द्वारा शानदार पंजाबी भांगड़ा प्रस्तुत किया गया। तीसरी बी आर्य समाज के विद्यार्थियों द्वारा “कान्हा बंसी बजाए राधा दौड़ी चली आए” पर कृष्ण नृत्य और चौथी येलो के विद्यार्थियों द्वारा “कोई मिल गया” गाने पर बॉलीवुड डांस, चौथी बी आर्य समाज के विद्यार्थियों द्वारा “आ सुन ले मेरा ठिकाना इस भारत में हरियाणा रे” गाने पर हरियाणवी नृत्य और पांचवी रेड कक्षा द्वारा “मेरे देश की धरती सोना उगले” गीत पर देश भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया गया। पांचवी ए आर्य समाज के विद्यार्थियों द्वारा शानदार भांगड़ा और “देश शोगला हिमाचल हमारा” गीत पर हिमाचली नाटी प्रस्तुत की गई।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों व अध्यापकों को शानदार कार्यक्रम के लिए बधाई दी और विद्यार्थियों को भविष्य में मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।









































