



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मटाहनी, शस्त्र, बल्ली और घनोटला क्षेत्र को मसियाना-खगल सड़क से गांव कुसवाड़ में जोड़ने वाली सड़क सड़क न होने से कारण आसपास के गांवों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

शादी समारोह से पहले अस्थायी रास्ता बहाल करवाने और स्थायी समाधान की पहल।




इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार श्री सुनील शर्मा बिट्टू जी से हस्तक्षेप कर शीघ्र समाधान करवाने का आग्रह किया।






सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा की मुखयामंत्री जी से निवेदन कर इस सड़क के लिए बजट का प्रावधान कर सड़क को गाँव वासियों की सेवा मैं समर्पित किया जायेगा




ग्रामीणों द्वारा फोन पर सड़क की समस्या से अवगत करवाने के बाद श्री सुनील शर्मा बिट्टू जी ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया और मात्र 24 घंटे के भीतर संबंधित विभाग द्वारा सड़क को बहाल करवाने के लिए काम शुरू कर दिया गया। शादी समारोह से पहले सड़क पर काम शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।





गाँव वालो ने सुनील शर्मा बिट्टू जी से फोन पर की बात, 24 घंटे में गांव की समस्या के समाधान के लिए सड़क बहाली का काम शुरू।



गश्री मनशा राम के घर में उनकी पोती की शादी 23 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक निर्धारित है। ऐसे में शादी समारोह में शामिल होने वाले रिश्तेदारों, मेहमानों और उनके वाहनों को सड़क बंद होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता था।

सुनील शर्मा बिट्टू जी द्वारा मामले में त्वरित पहल करने के बाद 24 घंटे के भीतर सड़क पर काम शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सुनील शर्मा बिट्टू जी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का आभार व्यक्त किया है।

इस सड़क से जुड़े आसपास के कई गांवों के लोगों की आवाजाही, खेतीबाड़ी और दैनिक जीवन मैं मदद मिलेगी । क्षतिग्रस्त डंगे का स्थायी निर्माण भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा
इस अवसर पर मनशा राम, सरस्वती देवी, बिंदु देवी, मगन चंद, मीर चंद, राम सिंह, रामदयाल, विनीत कुमार, राज कुमार, हेमराज, राज कमल सहित समस्त ग्रामवासी टीका घनोटला (तौंखड़ी) ने श्री सुनील शर्मा बिट्टू जी एवं मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का धन्यवाद करते हुए सड़क की समस्या के स्थायी समाधान के लिए धन्याबाद किया है।









































