“न्यू गुरुकुल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक समारोह”

 हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  न्यू गुरुकुल पब्लिंक स्कूल गोपालनगर हमीरपुर में कक्षा नर्सरी से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों का पहले दिन का वार्षिक समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

 

इस भव्य समारोह में राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक (हमीरपुर) ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

 

इस अवसर पर बच्चों ने अनेक रंगारंग प्रस्तुतियां प्रस्तुत की, जिनमें से वालीवुड, राधा-कृष्ण, कृष्णा, लावणी, योगा, रामायण, वीर, हनुमान, कबाली, पंजाबी, नाटी, दक्षिण भारतीय नृत्य, गुजराती, भांगड़ा आदि विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

 

बच्चों द्वारा की गई इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से यह सिद्ध किया कि शिक्षा के साथ 2 सर्वांगीण विकास पर विद्यालय का विशेष ध्यान रहता है।

 

इस अवसर पर मुख्यातिथि राजेश कुमार ने बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा की सराहना की। और पूरे वर्ष शैक्षणिक सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया।

 

समारोह के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य रवींद्र पुरी जी तथा उपप्रधानाचार्य, सुरेन्द्र ठाकुर  ने समस्त विद्यालय की ओर से मुख्यातिथि तथा अभिभावकों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद किया, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

[post-views]