



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- इस प्रदर्शन में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनी शुक्ला, जिला अध्यक्ष शुभम पठानिया, जिला प्रवक्ता हर्षित, जिला मीडिया प्रभारी अखिल ठाकुर, चिराग, अनुराग, नरेंद्र, डिंपल सहित युवा मोर्चा के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


इसके अतिरिक्त भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, सैनिक प्रकोष्ठ से विनीत कालिया, कैप्टन तिलक राज, कमलेश परमार, महिला मोर्चा की अध्यक्ष तथा भाजपा एवं युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।




युवा मोर्चा नेताओं ने कहा कि भारतीय सेना देश की आन, बान और शान है तथा सेना के जवानों का सम्मान प्रत्येक भारतीय का सर्वोच्च कर्तव्य है। सेना के प्रति किसी भी प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं को आहत करती है।






उन्होंने मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों को सेना के सम्मान और संवेदनशील विषयों पर मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए।



युवा मोर्चा ने मांग की कि मंत्री जगत सिंह नेगी भारतीय सेना से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें तथा अपने बयान की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दें। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि सेना के सम्मान से जुड़े विषयों पर युवा मोर्चा किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा।





प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने देश की सेना के सम्मान में एकजुटता प्रदर्शित करते हुए सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।










































