



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर और डीएवी पब्लिक स्कूल आर्य समाज हमीरपुर का संयुक्त प्राइमरी कक्षाओं के दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह “सर्वस्व-II” के दूसरे दिवस का कार्यक्रम डीएवी हमीरपुर के आनंद स्वामी सभागार में धूमधाम से आयोजित किया गया।


समारोह में मुख्य अतिथि राकेश शर्मा एचएएस म्युनिसिपल कमिश्नर हमीरपुर, गेस्ट ऑफ़ ऑनर आकाश शर्मा एचएएस व नितिन चौहान डीएसपी हमीरपुर ने शिरकत की।




डीएवी हमीरपुर के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर और डीएवी पब्लिक स्कूल आर्य समाज हमीरपुर की प्रधानाचार्य अनीता कौशल एवं समस्त डीएवी परिवार ने मुख्य अतिथि व अन्य गण मान्य अतिथियों का स्वागत किया व विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। इसके बाद गायत्री मंत्र के साथ द्वीप प्रज्वलित करने के बाद डीएवी गान की प्रस्तुति की गई।







इस दौरान मुख्य अतिथि ने साल भर में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया




पांचवी ए कक्षा आर्य समाज के विद्यार्थियों ने खूबसूरत गणेश वंदना गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। चौथी रेड के विद्यार्थियों द्वारा धार्मिक गीत “जब जिद पर आ गई पार्वती पर” भक्तिमय प्रस्तुति दी।






नर्सरी आर्य समाज के विद्यार्थियों द्वारा मनभावन जंगल नृत्य, एलकेजी आर्य समाज ने भारत देश के विभिन्न राज्यों की झांकी व यूकेजी आर्य समाज के विद्यार्थियों द्वारा भारतीय त्योहारों की झांकी प्रस्तुत की।



प्रथम ब्लू आर्य समाज के विद्यार्थियों द्वारा “राम आएंगे” पर भक्ति नृत्य, प्रथम कक्षा येलो द्वारा हिमाचली नाटी एवं गिद्दा की शानदार प्रस्तुति पेश की गई। द्वितीय ब्लू द्वारा मनमोहक नेपाली नृत्य, तीसरी येलो द्वारा पुराने गीतों पर नृत्य “जय जय शिव शंकर” और “आई एम ए डिस्को डांसर” पेश किया।

तीसरी ए आर्य समाज द्वारा “यादों की बारात”, तीसरी ग्रीन द्वारा अपना “हर दिन ऐसे जियो” और तीसरी ब्लू द्वारा मां के प्रति प्रेम पर खूबसूरत नृत्य “उंगली पड़कर फिर से सीखा दे गोदी उठा लेना मां” प्रस्तुत किया।
चौथी ग्रीन के विद्यार्थियों द्वारा रोमांचक रेन थीम नृत्य “चले जैसे हवाएं सनन सनन”, चौथी ए आर्य समाज के विद्यार्थियों द्वारा प्रेरणात्मक नाटक और नृत्य “सुन मितवा” और चौथी ब्लू द्वारा पहाड़ी बोलियों पर मनभावन नृत्य प्रस्तुत किया। पांचवी येलो द्वारा “तू केहड़ी पंजाबन जे तेनु नचना नी आंदा” की प्रस्तुति की गई और पांचवीं ग्रीन द्वारा कश्मीरी लोकगीत प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व अध्यापकों को शानदार कार्यक्रम के लिए बधाई दी और विद्यार्थियों को भविष्य में मेहनत से आसमान छूने और लगन से हर मंजिल प्राप्त करने की प्रेरणा दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। गेस्ट ऑफ़ ऑनर आकाश शर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन में नैतिक मूल्य के महत्व पर प्रकाश डाला।








































