



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को जिला हमीरपुर के विभिन्न कार्यालयों में भी भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया तथा भारतीय संविधान तैयार करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, महान नेताओं और विधि विशेषज्ञों के योगदान का स्मरण किया गया।


उपायुक्त कार्यालय के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त के सहायक आयुक्त संजीत सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया।






























































