



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय हमीरपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार फोतेदार की अध्यक्षता में नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन (NAPDDR) के अंतर्गत एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नशे की बढ़ती समस्या पर अंकुश लगाना, नशे की मांग को कम करना तथा समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।



इस प्रशिक्षण में पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों, स्कूल प्रिंसिपलों, प्राध्यापकों, गैर-सरकारी संस्थाओं (NGOs), औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों (Industrial Personnel), धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा प्रेस एवं मीडिया से जुड़े लोगों ने भाग लिया।






इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार फोतेदार ने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए समाज के सभी वर्गों का सामूहिक सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए विभिन्न विभागों एवं सामाजिक संगठनों को मिलकर कार्य करना चाहिए।



कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेहा पटियाल तथा जन सूचना एवं सम्प्रेषण अधिकारी सुनील कुमार रांगड़ा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।






प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एवं समन्वय डीलिंग असिस्टेंट कंचन द्वारा किया गया।













































