83 पंचायतों में चुनाव प्रचार समाप्त, 482 मतदान दल हुए रवाना

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में जिला हमीरपुर की 83 ग्राम पंचायतों में रविवार सायं 3 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इन पंचायतों के कुल 482 मतदान केंद्रों पर 26 मई को होने वाले मतदान के लिए 482 मतदान दलों को रविवार को ही रवाना कर दिया गया। मतदान दलों … Read more

भोरंज से रवाना हुए 92 मतदान दल हुए

भोरंज/हमीरपुर:- पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में विकास खंड भोरंज की 15 पंचायतों के कुल 92 मतदान केंद्रों पर 26 मई को होने वाले मतदान के लिए सभी 92 मतदान दलों को रविवार को रवाना कर दिया गया। एसडीएम एवं भोरंज के निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) शशिपाल शर्मा ने बताया कि इन मतदान दलों … Read more

20 लड़कियों ने लगवाया सर्विकल कैंसर रोधी टीका

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव हेतु आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को भी जिला हमीरपुर के विभिन्न अस्पतालों में 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की 20 लड़कियों को टीके लगाए गए। जिला हमीरपुर में अभी तक 1299 लड़कियों को लगाए जा चुके हैं मुफ्त टीके मुख्य … Read more

हिमाचल का बढ़ा मान, अनुराग सिंह ठाकुर फिर संसद रत्न अवॉर्ड से सम्मानित

    हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ: –  पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को एक बार फिर प्रतिष्ठित संसद रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, स्टील एवं खान संसदीय स्थायी समिति को उत्कृष्ट संसदीय कार्य प्रदर्शन के लिए संसद रत्न पुरस्कार 2026 हेतु चुना गया है। … Read more

प्रदेश में होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, उपमंडल-तहसीलों की सीमाएं बदलने की तैयारी

शिमला:-  हिमाचल प्रदेश सरकार प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। प्रदेश में उपमंडलों, विकास खंडों, तहसीलों और उपतहसीलों के पुनर्गठन को लेकर सरकार जल्द ही बड़ा कदम उठाने जा रही है।   इसके लिए राज्य सरकार एक विशेष आयोग का गठन करेगी, जो पूरे प्रदेश में प्रशासनिक सीमाओं की समीक्षा कर … Read more

मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बलोह के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- विकासखंड टोनी देवी के अंतर्गत आने वाले आंगनवाड़ी केंद्र बलोह (2) में श्रेष्ठा कुमारी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बलोह के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उच्च रक्तचाप, मधुमेह तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को लेकर ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जांच … Read more

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के शिक्षा में प्रयोग पर डी ए वी  स्कूल में आयोजित हुई कार्यशाला

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई द्वारा सेंटर आफ एक्सीलेंस पंचकूला के अंतर्गत डी ए वी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में एथिक्स एंड रिस्पांसिबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें सीबीएसई से संबंधित जिला हमीरपुर के 15 स्कूलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यशाला में 12 प्रेजेंटर्स … Read more

हिम अकादमी स्कूल के विद्यार्थियों ने SOF ओलंपियाड में बढ़ाया विद्यालय का गौरव

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर के विद्यार्थियों ने SOF इंटरनेशनल सोशल स्टडीज़ ओलंपियाड (ISSO) तथा इंटरनेशनल कंप्यूटर साइंस ओलंपियाड (ICSO) 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन, गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस तथा जोनल ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय … Read more

एचपीवी वैक्सीनेशन की शत-प्रतिशत कवरेज के लिए स्वयं फील्ड में उतरीं डीसी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव हेतु आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत जिला में 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की सभी लड़कियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ भी स्वयं फील्ड में उतर गई हैं। एचपीवी वैक्सीन के प्रति आम महिलाओं एवं लड़कियों को … Read more

बूथ के 100 मीटर के दायरे में प्रचार गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध: उपायुक्त

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   जिला की 242 ग्राम पंचायतों में 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में होने वाले मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज अधिनियम-1994 की धारा 158-जी के तहत आदेश जारी करते हुए … Read more