नेरी क्षेत्र की पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान मुख्यमंत्री के द्वारा करवाया जाएगा: डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  ग्राम पंचायत नेरी के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा से मिला और क्षेत्र में व्याप्त गंभीर पेयजल समस्या से उन्हें अवगत करवाया। ग्राम पंचायत नेरी के ग्रामीणों ने पानी की किल्लत को लेकर सौंपा ज्ञापन ग्रामीणों ने बताया कि पिछले लंबे समय से क्षेत्र में … Read more

एसएफआई एचपीयू इकाई द्वारा फीस वृद्धि के खिलाफ किया, जोरदार धरना-प्रदर्शन एवं चक्का जाम

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-   स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आज विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हाल ही में लागू किए गए फीस वृद्धि के फैसले के विरोध में समर हिल चौक पर जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने समर हिल चौक पर चक्का जाम कर विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रदेश … Read more

Combined Annual Training Camp-229 का किया दौरा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- सेना भर्ती अधिकारी (Director, Army Recruiting Officer) कर्नल श्रीधर राजन ने जवाहर नवोदय विद्यालय, डूंगरी में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (Combined Annual Training Camp-229) का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने 650 कैडेटों के साथ संवाद किया। यह एक अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक संवाद रहा, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय सेना … Read more

जिला फुटबॉल संघ हमीरपुर को मिली नई कार्यकारिणी

  हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   जिला फुटबॉल संघ हमीरपुर की महत्वपूर्ण बैठक आज होटल हमीर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में की गई, जिसमें आगामी कार्यकाल 2026 से 2028 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया। उपस्थित सदस्यों ने प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के बाद … Read more

वीरता पुरस्कार विजेता भूतपूर्व सैनिक और वीर नारियां बनवाएं हिमबस कार्ड

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वॉड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि एचआरटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ लेने के लिए जिला हमीरपुर के सभी वीरता पुरस्कार विजेता भूतपूर्व सैनिक और विभिन्न युद्धों में शहीद हुए सैनिकों की वीर नारियां हिमबस पास कार्ड अवश्य बनवाएं। उपनिदेशक ने बताया कि यह कार्ड … Read more

डीसी ने दिवंगत नाविक आदित्य शर्मा के परिजनों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शुक्रवार शाम को नादौन उपमंडल के गलोड़ क्षेत्र का दौरा करके दिवंगत नाविक आदित्य शर्मा के परिजनों से भेंट की।   उन्होंने आदित्य शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और परिजनों को ढाढस बंधाया। उपायुक्त ने दिवंगत आदित्य शर्मा के परिजनों को प्रशासन की ओर से हरसंभव … Read more

चयन आयोग ने विभिन्न परीक्षाओं के एडमिट कार्ड किए जारी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 25025, प्लेट मेकर (ऑफसेट) पोस्ट कोड 25009, ऑफसेट ऑपरेटर पोस्ट कोड 25007, फोटो टाइप सेटर ऑपरेटर पोस्ट कोड 25008 और फ्लाई ब्वॉय (ऑफसेट) पोस्ट कोड 25010 की परीक्षाओं के एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर अपलोड कर दिए हैं। आयोग के … Read more

हमीरपुर के कई क्षेत्रों में 13 व 14 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 14 जून को उपकरणांे एवं लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते अणु कलां, पूल्ड कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी ऑफिस एवं कॉलोनी, उपायुक्त कार्यालय, गांधी चौक, अप्पर बाजार, नादौन चौक, बस स्टैंड, प्रतापनगर, बराड़ बल्ह, प्रताप गली, पुलिस स्टेशन, दोसड़का, डुग्घा, डुग्घा खुर्द, मटटनसिद्ध, पंजाहला, शास्त्री … Read more

15 को मैगा मॉक एक्सरसाइज में चलाए जाएंगे रेस्क्यू ऑपरेशन: गंधर्वा राठौड़

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  किसी भी तरह की आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों को सुनियोजित एवं प्रभावी ढंग से तथा तत्परता के साथ अंजाम देने के अभ्यास के लिए इस वर्ष 15 जून को आयोजित की जा रही प्रदेशव्यापी दसवीं मैगा मॉक एक्सरसाइज के तहत जिला हमीरपुर में भी कई स्थानों पर यह एक्सरसाइज … Read more

अप्रेंटिस और ट्रेनी के पदों के लिए साक्षात्कार 20 को

भोरंज/हमीरपुर:-  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी माइक्रो सीमलैस में अप्रेंटिस और ट्रेनी के 200 पदों को भरने के लिए 20 जून को उपरोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं पास, बारहवीं पास, स्नातक, किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक और इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल … Read more