




हमीरपुर/नादौन :- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, नादौन खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक दिनांक 7 दिसम्बर, 2024 को प्रात: साढ़े दस बजे खण्ड प्रधान श्री जगदीश चन्द शर्मा (कारगू) की अध्यक्षता में कांगू , ज़िला हमीरपुर में पूर्व निर्धारित स्थल पर आयोजित होगी।



बैठक में पेंशनरों की लम्बित मांगों एवं समस्याओं पर विचार विमर्श अपेक्षित है । इसके अलावा 17 दिसम्बर को हमीरपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पेंशनर दिवस समारोह में शामिल होने तथा पेंशनरों की व्यक्तिगत समस्याओं के निपटान पर भी मंथन किया जाएगा ।







अतः नादौन खण्ड़ कार्यकारिणी के समस्त पेंशनरों एवं पदाधिकारियों से अनुरोध है कि नादौन खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक में आवश्य अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें व अपने बहुमूल्य सुझाव दें।










