



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 8 पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।



कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता नवीन शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे महान नेता थे, जिन्होंने अपने कार्यों से देश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।



उन्होंने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित रहा।

नवीन शर्मा ने अटल जी की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, ग्रामीण सड़क विकास, आर्थिक सुधार, पोखरण परमाणु परीक्षण तथा भारत की विदेश नीति को मजबूत करने जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए।

अटल जी ने सदैव “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ निर्णय लिए।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी एक कुशल प्रशासक के साथ-साथ संवेदनशील कवि और ओजस्वी वक्ता भी थे, जिनकी विचारधारा आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर हमीरपुर विधानसभा के बूथ नंबर 8 में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए – नवीन शर्मा
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के आदर्शों पर चलने और उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद् सदस्य सिंपल शर्मा ,बूथ अध्यक्ष सोनू शर्मा ,उपप्रधान राजीव शर्मा,वार्ड पंच ऊषा देवी, देश राज शर्मा, गुणदत्त शर्मा सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















Total Users : 125219
Total views : 189404