




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- “सफलता उन्हीं को मिलती है, जो मेहनत को अपना लक्ष्य बना लेते हैं। इसी प्रेरणादायक विचार को साकार करते हुए हिम अकादमी के 25 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अकादमी का नाम गौरवान्वित किया है।
जेईई मेन्स परीक्षा 2026 में नीलाक्षी ने 99.20 परसेंटाइल प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।




इसके अतिरिक्त विहान (98.92), अनिरुद्ध सिंह (98.92), सोहम (98.50), शाश्वत (98.05), आनंदिता (97.58), अधिराज सिंह (96.62), आर्यन ठाकुर (96.60), अंशुल (96.56), आदित्य मोदगिल (96.09), अमृतांश (95.63), साई नमन (95.62), अगस्त्य (95.18), हर्षित कुमार (95.18), उज्जवल (95.01), संचित शर्मा (95.02), पूर्वी (94.86) और वामन (94.79) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।





इसके अलावा आर्यन आचार्य (93.88), लक्ष्य चौहान (91.05), सोनम (87.90), निडोन (85.92), आयुष चौहान (85.82) एवं स्टानजिन त्सेरिंग (85.60) ने भी शानदार परसेंटाइल हासिल कर हिम अकादमी का गौरव बढ़ाया।


उल्लेखनीय है कि जेईई मेन्स परीक्षा में हिम अकादमी के 65 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हिम अकादमी 25 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित की।


हिम अकादमी परिवार ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन, उनके निरंतर परिश्रम एवं उत्कृष्ट शिक्षण के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।


अभिभावकों के सहयोग और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत इस सफलता की मजबूत आधारशिला रही।





