नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा में 17 को होगा मतदान : गंधर्वा राठौड़

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की चार नगर निगमों, 25 नगर परिषदों और 22 नगर पंचायतों सहित कुल 51 शहरी निकायों के चुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही दोनों शहरी निकायों में आदर्श आचार संहिता लागू इन शहरी निकायों में जिला हमीरपुर के 2 शहरी निकाय- … Read more

एचपीआरसीए ने घोषित किया सहायक स्टाफ नर्स की परीक्षा का परिणाम

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने सहायक स्टाफ नर्स के 508 पदों को भरने के लिए 20 और 21 मार्च को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस परीक्षा में 757 उम्मीदवारों को आगामी प्रक्रिया एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन … Read more

आईजीएमसी में गायनी ओपीडी को स्थानांतरण करने के विरोध ने करगे धरना प्रदर्शन: रंजना

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :- अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति कमला नेहरू अस्पताल से गायनी ओपीडी को आईजीएमसी स्थानांतरण करने के विरोध ने कल कमला नेहरू अस्पताल में फिर से धरना प्रदर्शन करेगी ।   यह अस्पताल 102 साल पुराना अस्पताल है इतने वर्षों से इस अस्पताल में स्त्री रोगों का इलाज हो रहा है अब सरकार ने … Read more

फीस वृद्धि और PGT अस्थाई भर्ती के खिलाफ ABVP का एचपीयू परिसर में विशाल प्रदर्शन

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :- आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में प्रदेश सरकार और प्रशासन की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ एक विशाल धरना प्रदर्शन किया गया।   यह प्रदर्शन मुख्य रूप से शिक्षा के बढ़ते बाजारीकरण (फीस वृद्धि) और PGT पदों पर की जा रही अस्थाई भर्तियों के विरोध … Read more

जिला स्तरीय इंस्पायर मानक प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में श्रेष्ठ रहे सात विद्यार्थी सम्मानित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- जिला स्तरीय इंस्पायर मानक प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता का आयोजन एस्पायर कॉन्टिनेंटल स्कूल हमीरपुर में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग कमल किशोर भारती ने किया ।   कार्यक्रम में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों से चयनित 72 विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं नवाचार आधारित उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किए। … Read more

बंगाल का चुनाव ममता बनाम जनता: अनुराग सिंह ठाकुर

कोलकाता/विवेकानंद वशिष्ठ:-  पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कोलकाता में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर युवाओं को रोजगार देने के बजाय केवल नारे देने और उनकी आकांक्षाओं को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार … Read more

जेईई मेन में आकाश हमीरपुर का ‘चौका’: सारांश सूद ने लहराया परचम, बने हिमाचल के 2nd टॉपर 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- आकाश इंस्टीट्यूट हमीरपुर ने लगातार चौथे साल जेईई मेन में अपना दबदबा कायम रखते हुए शानदार सफलता दर्ज की है, जहाँ दर्जनों छात्रों ने 90 परसेंटाइल का आंकड़ा पार किया है।     99.71 परसेंटाइल के साथ सारांश सूद हमीरपुर के सिटी टॉपर और हिमाचल के 2nd टॉपर बनकर उभरे हैं। इस ऐतिहासिक … Read more

शहीद अंकिश मेमोरियल टूर्नामेंट में राज राजेश्वरी कॉलेज ने किया शानदार प्रदर्शन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, भोटा ने भदरो क्रिकेट क्लब, घुमारवीं द्वारा आयोजित शहीद अंकिश मेमोरियल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय रनर-अप का स्थान प्राप्त किया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का परिचय दिया। टीम का नेतृत्व कप्तान  डॉ. राज कुमार धीमान ने किया, … Read more

हिम अकादमी के 25 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए किया क्वालीफाई

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- “सफलता उन्हीं को मिलती है, जो मेहनत को अपना लक्ष्य बना लेते हैं। इसी प्रेरणादायक विचार को साकार करते हुए हिम अकादमी के 25 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अकादमी का नाम गौरवान्वित किया है।   जेईई मेन्स परीक्षा 2026 में नीलाक्षी ने 99.20 परसेंटाइल प्राप्त कर प्रथम … Read more

22 को प्रस्तावित वाहनों की पासिंग और ड्राईविंग टेस्ट स्थगित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर के अंतर्गत 22 अप्रैल को प्रस्तावित वाहनों की पासिंग और ड्राईविंग टेस्ट अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिए गए हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहनों की पासिंग और ड्राईविंग टेस्ट की नई तिथि शीघ्र ही निर्धारित कर दी जाएगी।