




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, भोटा ने भदरो क्रिकेट क्लब, घुमारवीं द्वारा आयोजित शहीद अंकिश मेमोरियल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय रनर-अप का स्थान प्राप्त किया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का परिचय दिया।

टीम का नेतृत्व कप्तान डॉ. राज कुमार धीमान ने किया, जिनके कुशल नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। साथ ही सुनील कुमार को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) चुना गया।



इस उपलब्धि पर कॉलेज के चेयरमैन मनजीत सिंह तथा सचिव कुलवीर ठाकुर ने टीम को शुभकामनाएँ देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ संस्थान के गौरव को बढ़ाती हैं और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।





कॉलेज प्रबंधन एवं स्टाफ ने भी टीम की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।











