




शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :- अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति कमला नेहरू अस्पताल से गायनी ओपीडी को आईजीएमसी स्थानांतरण करने के विरोध ने कल कमला नेहरू अस्पताल में फिर से धरना प्रदर्शन करेगी ।
यह अस्पताल 102 साल पुराना अस्पताल है इतने वर्षों से इस अस्पताल में स्त्री रोगों का इलाज हो रहा है अब सरकार ने जितनी जल्दबाजी में इस स्त्री रोग की ओपीडी को आईजीएमसी स्थानांतरण किया है उससे जाहिर होता है कि यह सरकार महिलाओं के प्रति संवेदनहीन है ।



कमला नेहरू अस्पताल में महिलाओं को एक ही छत के नीचे सेवाएं मिल रही थी अब आईजीएमसी में महिलाओं को लंबी लंबी कतारों ने अपनी जांच के लिए खड़ा होना पड़ेगा जबकि महिलाओं से संबंधित रोगों के एकदम ही ऑपरेशन करने पड़ते है ।





आईजीएमसी में पहले ही आधारभूत ढांचा न होने से वहां से विभागों को चमियाना शिफ्ट कर दिया है सरकार को कमला नेहरू अस्पताल में तीसरे चरण में बनने वाले भवन का काम शीघ्रातिशीघ्र शुरू करके उसी भवन में आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें,रोबोटिक सर्जरी , लैब,और आईवीएफ केंद्र खोलने चाहिए।


सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करके यहां पर विधायकों के लिए आवास बनाएगी ।यह जनवादी महिला समिति कतई होने नहीं देगी । गायनी ओपीडी के आईजीएमसी जाने से एंटीनेटल और गायनी के मरीजों को खूब परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है ।


गायनी और एंटीनेटल यह दोनों विभाग एक दूसरे के पूरक है इन्हें अलग नहीं करना चाहिए इससे चिकित्सकों, नर्सों और बाकी कर्मचारियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है परन्तु सरकार को इनके अधिकारी गुमराह कर रहे है सरकार और उसके अधिकारियों को किसी अच्छे जानकार से इस अस्पताल के बारे में सलाह लेने की आवश्यकता है अगर यह विभाग अलग होते है तो इसके क्या फायदे और नुकसान होंगे यह सरकार को पहले ही अध्ययन करने चाहिए़ थे ।


स्त्रियों के दर्द को सता में बैठे यह लोग नहीं समझ सकते है कि जब वह दर्द में कमला नेहरू अस्पताल पहुंचती है तो उसे तुरंत वहां उपचार मिलता है ।
इस अस्पताल के पास अपनी लैब,स्पेशल वार्ड अपना ब्लड बैंक ,अपनी आपातकालीन सेवाएं,अपनी डिस्पेंसरी और अपने ऑपरेशन थिएटर है। फिर भी सरकार इसको अपने फायदे के लिए इसे आईजीएमसी स्थानांतरण कर रही है इससे बड़ी शर्म की बात और कुछ नहीं हो सकती है।
सरकार ने पिछले हफ्ते ही कमला नेहरू अस्पताल में टेस्टों के ,ऑपरेशन के, स्पेशल वार्ड के और खाने के मूल्यों में वृद्धि की है इतना पैसा इकट्ठा होने के बाबजूद भी सरकार महिलाओं को सेवाएं देने में विफल रही है इसलिए अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति कल इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी।






