




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- भोरंज की पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री कमलेश कुमारी ने आज भाजपा समर्थित जिला परिषद उम्मीदवारों के नामांकन पत्र भरने के उपरांत मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने से पहले किए गए अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है।

कमलेश कुमारी ने कहा कि कांग्रेस ने 10 गारंटियों का लालच देकर प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। पिछले साढ़े तीन वर्षों का कार्यकाल जनविरोधी नीतियों और जनता को ठगने का रहा है।



कमलेश कुमारी ने इन पंचायती राज चुनावों को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों का ‘सेमीफाइनल’ करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को उनकी गलतियों का एहसास करवाने के लिए पूरी तरह तैयार बैठी है।
कमलेश कुमारी ने ने जोर देकर कहा कि केंद्र से लेकर पंचायत स्तर तक भाजपा के प्रतिनिधि होने से ही क्षेत्र का समुचित विकास संभव है। केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।





कमलेश कुमारी ने भोरंज की जनता से चारों जिला परिषद वार्डों के भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया जाहू वार्ड से अजय शर्मा,महल वार्ड से अंजू ठाकुर,बधानी वार्ड से रजनी देवी
,धमरोल वार्ड से अनीता शर्मा।


इस अवसर पर पूर्व विधायक अनिल धीमान ने भी जनता से भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों का जवाब देने का यह सही समय है।


नामांकन के दौरान दोनों मंडलों के अध्यक्ष अशोक ठाकुर और अभयवीर लवली, महामंत्री हिटलर ठाकुर, संजीव कुमार, अजय शर्मा, प्रवीन कुमार, संजय ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष जोगिंदर राणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य उधो राम चंदेल, पंचायत समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सत्या रावत, कुलदीप कुमार, अजमेर सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










