कांग्रेस समर्थित चारों जिला परिषद उम्मीदवार घोषित

नादौन/हमीरपुर:-  नादौन विधानसभा क्षेत्र की चारों जिला परिषद सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की तस्वीर भी साफ हो गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने वीरवार सुबह सूची जारी कर चारों उम्मीदवार घोषित कर दिए। लड़हा वार्ड-16 से अंजना कुमारी भारती, मालग वार्ड-17 से कंचन धीमान, अमलैहड़ वार्ड-18 से रविंद्र गद्दी, … Read more

15 तक बिजली बिल जमा करवाएं हमीरपुर-2 के उपभोक्ता

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 15 मई तक का समय दिया गया है।   सहायक अभियंता सौरभ राय ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 15 मई तक … Read more

विद्युत उपमंडल लंबलू के सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट

लंबलू/हमीरपुर :-  विद्युत उपमंडल लंबलू के सहायक अभियंता ज्ञान चंद भाटिया ने बताया कि उपमंडल के अंतर्गत सभी अनुभागों लंबलू, बोहनी, ताल, टिक्कर और भीड़ा के सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर बिजली बिलों के साथ अपडेट कर दिए गए हैं।   सभी उपभोक्ता स्वयं ऑनलाइन माध्यम से या लोक मित्र केंद्रों में अथवा उपमंडल कार्यालय … Read more

हिम अकादमी में इंटर हाउस बास्केटबॉल मुकाबलों की रोमांचक धूम

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर में 7 मई 2026 को आयोजित इंटर हाउस बास्केटबॉल मैचों ने पूरे परिसर को उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना से सराबोर कर दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री अश्विनी कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन और … Read more

अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने अंग्रेजी के शिक्षकों के 312 पदों (पोस्ट कोड 26002) को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए 3 अप्रैल को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। … Read more

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में पंजीकरण करवाएं एमएनएस के सेवानिवृत्त कर्मी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वॉड्रन लीडर (सेवानिवृत्त) मनोज राणा ने बताया कि मिलिट्री नर्सिंग सेवा (एमएनएस) से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी अब भूतपूर्व सैनिकों की श्रेणी में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिक का दर्जा मुख्य रूप से थल सेना, नौसेना और वायु सेना से सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं जवानों … Read more

सेना भर्ती कार्यालय के लिए किराये पर चाहिए भवन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के कार्यालय एवं आवास के लिए लगभग 900 से 950 वर्गमीटर या लगभग 10 हजार वर्ग फुट मकान की आवश्यकता है। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि भवन का एरिया स्वतंत्र होना चाहिए। शुरुआती तौर पर यह भवन जून 2026 से … Read more

पंचायत चुनावों के लिए, पहले दिन भरे गए 1572 पर्चे

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों और जिला की कुल 242 ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान तथा वार्ड सदस्यों सहित कुल 1860 पदों के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनावों की नामांकन प्रक्रिया वीरवार को आरंभ हो गई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन … Read more

“अब 12 सेवा पैकेज अनिवार्य” सुजानपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की कड़ी जांच, गुणवत्ता मानकों पर सख्ती: डाॅ.सुरेंद्र सिंह डोगर 

 हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  जिला हमीरपुर के सुजानपुर ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।   राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का गहन निरीक्षण किया गया, जिसमें स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं, सेवा गुणवत्ता और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया … Read more

बजुरी गांव में दर्दनाक अग्निकांड, गौशाला जलकर राख —डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   ग्राम बजुरी में एक दर्दनाक अग्निकांड की घटना सामने आई, जिसमें एक पशुशाला पूरी तरह से जलकर राख हो गई। इस भीषण आगजनी में गौशाला के अंदर बंधी दो भैंसें और एक कटरा गंभीर रूप से झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक भैंस लगभग 90 प्रतिशत तथा दूसरी भैंस और कटरा करीब … Read more