कांग्रेस समर्थित चारों जिला परिषद उम्मीदवार घोषित

नादौन/हमीरपुर:-  नादौन विधानसभा क्षेत्र की चारों जिला परिषद सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की तस्वीर भी साफ हो गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने वीरवार सुबह सूची जारी कर चारों उम्मीदवार घोषित कर दिए। लड़हा वार्ड-16 से अंजना कुमारी भारती, मालग वार्ड-17 से कंचन धीमान, अमलैहड़ वार्ड-18 से रविंद्र गद्दी, सपडोह वार्ड-19 से सीमा चौधरी पर दांव खेला गया है।

अमलैहड़ वार्ड से रविंद्र गद्दी, सपडोह से सीमा चौधरी, मालग से कंचन धीमान व लड़हा से अंजना कुमारी पर खेला दांव

लड़हा से उम्मीदवार अंजना कुमारी भारती कश्मीर गांव की निवासी हैं। मालग से उम्मीदवार कंचन धीमान धनेटा की रहने वाली हैं। अमलैहड़ से उम्मीदवार रविंद्र कुमार गद्दी जंगलू गांव के निवासी हैं। सपडोह वार्ड से उम्मीदवार सीमा चौधरी फस्टे पंचायत के चढूंह गांव की रहने वाली हैं।

ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने कहा कि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। आम जनता विकास को और रफ्तार देने व मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी के हाथ मजबूत करने के लिए चारों उम्मीदवारों का भरपूर समर्थन करे।

जिला परिषद चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं होते, इसलिए मतदाताओं से अपील है कि पार्टी लाइन से ऊपर उठकर रविंद कुमार, सीमा, कंचन व अंजना कुमारी के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं।

[post-views]