




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- जिला हमीरपुर के सुजानपुर ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।
राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का गहन निरीक्षण किया गया, जिसमें स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं, सेवा गुणवत्ता और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।



वर्ष 2025 से लागू किए गए 12 अनिवार्य सेवा पैकेजों के तहत अब सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों को पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।





निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र कनफरा (PHC सलोआ) का दौरा किया गया, जहां कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर साक्षी तथा मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. अंत्रिक्षा की उपस्थिति में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की बारीकी से जांच की गई।



राज्य स्तरीय NQAS असेसर डॉ. NQAS घनश्याम, डॉ. NQAS कुलदीप एवं डॉ. NQAS डोगरा ने निरीक्षण करते हुए केंद्र की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, रोगी अधिकार, उपचार व्यवस्था और सेवा प्रावधानों का विस्तृत आकलन किया।


क्या बदला…..?


पहले जहां सीमित पैकेजों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता था, वहीं अब सभी 12 सेवा पैकेजों को अनिवार्य कर दिया गया है। इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, गैर-संचारी रोगों के प्रबंधन तथा प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
विशेषज्ञों ने क्या कहा….?


राज्य स्तरीय असेसर डॉ. NQAS घनश्याम और डॉ. NQAS कुलदीप ने कहा—

“स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र की पहचान हैं। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं जनता के विश्वास की सबसे बड़ी नींव होती हैं।”

निरीक्षण के छठे दिवस आरोग्य मंदिर खेरी का भी मूल्यांकन किया गया, जहां सेवा गुणवत्ता, स्वच्छता एवं उपचार प्रणाली की समीक्षा की गई।
टीम का हुआ सम्मान
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने टीम का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
निरीक्षण में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला NQAS कंसल्टेंट डॉ. आशीष, स्थानीय स्वास्थ्य टीम, आशा वर्कर्स, NQAS स्टेट असेसर डॉ. डोगरा, CHO रितिका, दीपिका, BPM अंकुश, STS अजय सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विशेष:-
स्वास्थ्य विभाग का यह निरीक्षण केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं माना जा रहा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और आम जनता का भरोसा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




