




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर में 7 मई 2026 को आयोजित इंटर हाउस बास्केटबॉल मैचों ने पूरे परिसर को उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना से सराबोर कर दिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री अश्विनी कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के महत्व के बारे में प्रेरित किया।



बालक वर्ग में आर्यभट्टा हाउस ने बेहतरीन तालमेल और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रमन हाउस को रोमांचक मुकाबले में पराजित किया।






वहीं बालिका वर्ग में बोस हाउस की टीम ने शानदार खेल कौशल दिखाते हुए आर्यभट्टा हाउस पर यादगार विजय हासिल की।



पूरा बास्केटबॉल कोर्ट खिलाड़ियों के जोश, दर्शकों की तालियों और प्रतिस्पर्धा की भावना से गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं खेल विभाग ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया।



विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की।










