रोटरी क्लब हमीरपुर ने शिक्षकों को किया सम्मानित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  रोटरी क्लब हमीरपुर द्वारा शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर एस.डी.पी.एस. हमीरपुर में इंटरैक्ट क्लब स्थापना समारोह एवं नेशंस बिल्डर अवॉर्ड समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान करना तथा विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. बलजीत जम्वाल, एस.डी.पी.एस. के प्रधानाचार्य एवं रोटेरियन विनोद ठाकुर, समारोह के अध्यक्ष, रोटेरियन जेपी अग्निहोत्री, सचिव रोटेरियन डॉ. अमरजीत अत्री, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सोनी, सचिव चेतना शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन डॉ. अजायब सिंह बन्याल ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के वास्तविक शिल्पकार होते हैं, जो विद्यार्थियों को केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, आत्मविश्वास और जीवन मूल्यों से भी परिचित करवाते हैं।

इस अवसर पर रोटरी क्लब हमीरपुर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को “नेशंस बिल्डर अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने शिक्षकों के समर्पण और सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि एक शिक्षक का योगदान समाज और राष्ट्र के भविष्य को दिशा प्रदान करता है।

मुख्य अतिथि प्रो. बलजीत जम्वाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और समाज के विकास का आधार है।

उन्होंने रोटरी क्लब हमीरपुर द्वारा शिक्षकों के सम्मान एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

समारोह के दौरान एस.डी.पी.एस. हमीरपुर में इंटरैक्ट क्लब की स्थापना भी की गई। इस क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, सामुदायिक सेवा कार्यों में भाग लेने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर सम्मानित शिक्षकों में कंचन बाला (मुख्य अध्यापिका, राजकीय प्राइमरी स्कूल डुग्गा), सुभाष चंद (केंद्र प्रमुख अध्यापक, राजकीय प्राइमरी स्कूल डुग्गा),  जीवन कुमार (मुख्य अध्यापक, राजकीय प्राइमरी स्कूल केडरू), नरेश शर्मा (मुख्य अध्यापक, राजकीय प्राइमरी स्कूल गिरथड़ी),  कमलेश कुमारी जेबीटी राजकीय प्राइमरी स्कूल पंजीयाली), संजीव कुमार (प्रवक्ता अंग्रेजी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगू), शिव कुमार (प्रवक्ता अंग्रेजी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल झगड़ियानी), अश्वनी गौतम (पूर्व प्रधानाचार्य, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पैरवीं), क्षितिज धवन (प्रवक्ता गणित, हिम अकैडमी स्कूल),  गुरप्रताप सिंह (प्रवक्ता अंग्रेजी, पी.एम.  राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिझडी), सीमा (प्रवक्ता राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल महल),  अजय कुमार नंदा (प्रवक्ता रसायन विज्ञान, पी. एम.  सीनियर सेकेंडरी स्कूल नादौन),  प्रदीप चंद चंदेल (प्रवक्ता गणित, एस पब्लिक स्कूल डुग्गा), डॉ. विभा शर्मा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हमीरपुर),  सुनील कुमार, डा. वाई.एस. परमार मेमोरियल राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोरंज), अनुराधा सोनी (राजकीय प्राथमिक पाठशाला सवाहल) एवं अभिषेक ठाकुर (राजकीय प्राथमिक पाठशाला ताल) शामिल रहे।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब हमीरपुर के सदस्यों रोटेरियन एमएम शर्मा एसके धीमान, एन. के. शर्मा, राजीव शर्मा, टीपी शर्मा, रवि शर्मा, मनीष डोगरा, सहित अन्य सदस्यों एवं इनर व्हील क्लब के पदाधिकारियों के साथ लीला धीमान, संगीता गुप्ता, हिना चौहान, निर्मला ठाकुर तथा, एस.डी.पी.एस. के शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में रोटरी क्लब हमीरपुर की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

सभी सम्मानित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि वे अपने ज्ञान, समर्पण और सेवा भावना से विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 

[post-views]