राज राजेश्वरी ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशं में बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया: शिक्षक दिवस

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  राज राजेश्वरी ग्रुप आॅफ इंस्टीटयूशं भोटा मनसुई में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम भारत के महान शिक्षक, दार्शनिम और पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. सर्वनपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में काॅलेज कमेटी के चेयरमैन मनजीत सिंह, सचिव कुलबीर सिंह ठाकुर तथा काॅलेज प्राचार्य डाॅ. राज कुमार धीमान ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के लिए अपने विचार साझा किए तथा कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाया।

 

काॅलेज कमेटी के चेयरमैन  मनजीत सिंह ने शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए डाॅ. सर्वनपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला तथा शिक्षकों के महत्व पर विचार प्रस्तुत किए।

डाॅ. राज कुमार धीमान  ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संबोधित करते हुए कहा कि अच्छा शिक्षक वही है जिसके व्यक्तित्व से शिक्षा झलकती है इसलिए छात्रों को अच्छे गुणों को ग्रहण करने तथा अपने यक्तित्व में ढालने के लिए प्रेरित किया तथा सभ्य नागरिक बनने के लिए भी जागरूक किया।

भविष्य के लिए निर्देशित किया। इस कार्यक्रम में समस्त बी. एड., डी. एल. एड. बी. ए. और बी. सी ए. के छात्र व संपूर्ण अध्यापक वर्ग उपस्थित रहा।

 

 

[post-views]