शिक्षक दिवस – स्वर्णिम दिवस पर सरपंच लता देवी का संदेश और चिट्ठा रैली

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   प्रिय विद्यार्थियो, आज शिक्षक दिवस हमारा स्वर्णिम दिवस है। आज हम उन गुरुजनों को नमन करते हैं जिन्होंने हमें ज्ञान का प्रकाश दिया और अच्छा इंसान बनाया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बलोह की सरपंच  लता देवी ने राष्ट्रीय माध्यमिक पाठशाला बलोह में चिट्ठा रैली का आयोजन किया।

बच्चों ने हिमाचल को चिट्ठा मुक्त बनाने के लिए जोरदार नारे लगाए – “नशा छोड़ो, हिमाचल जोड़ो!”, “हिमाचल चिट्ठा मुक्त, हमारा संकल्प!”, “नशा नहीं, शिक्षा हाँ!”।

सरपंच लता देवी ने बच्चों को संदेश दिया कि अपने शिक्षकों का सम्मान करें, मेहनत से पढ़ें और नशा मुक्त स्वस्थ जीवन अपनाएँ।

उन्होंने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता हैं और नशा मुक्त हिमाचल हम सबका साझा संकल्प होना चाहिए।

आइए, आज और हर दिन गुरुजनों के प्रति कृतज्ञ रहें तथा हिमाचल को चिट्ठा मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।

 

सरपंच लता देवी ग्राम पंचायत बलोह

[post-views]