



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर में शिक्षक दिवस व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष उत्सव का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माता शिक्षकों के अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना और विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास को बढ़ावा देना था।

मुख्य अतिथि ने सराहा बच्चों का हुनर और शिक्षकों का समर्पण”



रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कड़े मुकाबलों से सजे इस गरिमामयी समारोह में प्रोफेसर विजय कुमार कौण्डल (सेवानिवृत प्रधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय बलद्वाड़ा, मण्डी) ने बतौर मुख्यातिथि शरकत की।






स्कूल परिसर में पहुँचने पर विद्यालय प्रबंधन प्रधानाचार्य और शिक्षकों द्वारा पांरपरिक तरीके से उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवल के साथ हुई।


इस कार्यक्रम में स्कूल के छठी से लेकर बारहवीं तक के बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। इस दौरान छात्रों के द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई।



जिनमें गणेश वंदना, पहाड़ी नाटी, पंजाबी नृत्य, गिद्दा व पहाड़ी नृत्य, भक्ति गीत, भक्ति नृत्य, युगल नृत्य, नरसिंम्हा एक्ट आदि प्रस्तुतियों ने वहां उपस्थित जनसमूह को मन्त्रमुग्ध कर दिया।


इन रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल अपनी कलात्मक प्रतिभा को लोहा मनवाया बल्कि गुरू शिष्य परमरा की अनूठी और जीवन्त झलक भी पेश की।
इस खास मौके पर भावुक और सम्मानजनक माहौल में विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षकों के प्रति गहरा आदर प्रकट किया।
इस पावन अवसर पर अपने प्रेरणादायक सम्बोधन में मुख्यातिथि प्रोफेसर विजय कुमार कौण्डल जी ने बच्चों के अद्भुत प्रदर्शन की बहुत प्रशंसा की और समाज को सही दिशा देने वाले शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
उन्होंने न्यू गुरूकुल पब्लिक स्कूल की सराहना करते हुए कहा जिस निष्ठा के साथ यहां के शिक्षक बच्चों के भीतर छिपी बहुमुखी प्रतिभा को तराश रहे है वह काबिले तारीफ है।

उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को बधाई दी और भविष्य में भी हर क्षेत्र में आगे रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के समापन पर स्कूल के प्रधानाचार्य रविन्द्र पुरी व उपप्रधानाचार्य सुरेन्द्र ठाकुर ने मुख्यातिथि महोदय का उनकी गरिमामयी उपस्थिति के लिए अभार व्यक्त किया।
उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उनके शानदार प्रदर्शन और शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट मार्ग दर्शन के लिए बधाई दी। तथा अध्यापक दिवस के अवसर पर राष्ट्र निर्माण में जुटे सभी शिक्षकों के कड़े परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की बधाई दी व भविष्य में भी इसी सेवा भावना और उर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।











