श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय चकमोह में ABVP की नवकार्यकारिणी का गठन

चकमोह/हमीरपुर:-  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय, चकमोह में नवकार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अलीशा भारद्वाज चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहीं।

नवगठित कार्यकारिणी में जतिन ठाकुर को इकाई अध्यक्ष तथा तमन्ना ठाकुर को इकाई सचिव का दायित्व सौंपा गया। वहीं अंकित कौंडल, प्रणव शर्मा एवं जतिन शर्मा को उपाध्यक्ष, जबकि अनिकेत शर्मा, कार्तिक शर्मा एवं शिवम शर्मा को सह-सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

इसके अतिरिक्त सनतन डोगरा को कोषाध्यक्ष, पूनम शर्मा को छात्रा प्रमुख, अमन कपलेश को स्टूडेंट फार सेवा संयोजक, कृष्णा गुलैरिया को स्टूडेंट फार डेवलपमेंट संयोजक तथा कुंजल शर्मा को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक नियुक्त किया गया। खेलों भारत संयोजक प् ऋषव शर्मा वहीं अमन को सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

इस अवसर पर चुनाव अधिकारी अलीशा भारद्वाज ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ शैक्षणिक एवं सामाजिक विषयों पर विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

नवनियुक्त कार्यकारिणी ने संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा महाविद्यालय में विद्यार्थी हित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया।

[post-views]