



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- 33वीं बाल विज्ञान सम्मेलन में द मैग्नेट पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। जिसका आयोजन सीनियर सैकड़री स्कूल हमीरपुर में हुआ।

इस आयोजन में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। जिसमें द मैग्नेट पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीनियर सैकड़री प्रश्नोत्तरी में अंविता और शाहीन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।



सीनियर सैकड़री साईंस एक्टीविटी कॉर्नर में शांभवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनोवेशन साईंस मॉडल प्रतियोगिता में जूनियर प्रागण्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।







अब ये चारों विजेता जिला स्तरीय चिल्ड्रन साईंस सम्मेलन प्रतियोगिता में भाग लेगें। स्कूल प्रागंण मे आयोजित एक विशेष प्रार्थना सभा में इन सभी विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया।


इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य श्री अरूण कुमार चौहान ने छात्रों और उनका मार्गदर्शन करने वाले विज्ञान शिक्षकों को बधाई दी। यह सफलता हमारे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और वैज्ञानिक सोच का परिणाम है।

















