



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाहु में आयोजित भोरंज उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न वैज्ञानिक एवं गणितीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा व जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।


प्रतियोगिताओं में साइंस क्विज, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर, साइंस मॉडल तथा मैथ ओलंपियाड का आयोजन किया गया। मैथ ओलंपियाड के जूनियर वर्ग में आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा के नंद लाल प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परोल की गौरी द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाहनवीं की अक्षरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।




सीनियर वर्ग में न्यू ऐरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल परोल की पारुल डोगरा प्रथम, आर्यन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोटा के केशव द्वितीय व विनायका मिशन पब्लिक स्कूल लदरौर की वत्सला तृतीय स्थान पर रही।








सीनियर सेकेंडरी वर्ग में आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा की आंशिका प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहानवीं के इशांत शर्मा द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लदरौर की अर्पणा तृतीय रही।



साइंस मॉडल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग के बेस्ट थ्री में ड्रीम पब्लिक स्कूल आवाहदेवी की आईजा,सेवन स्टार पब्लिक स्कूल के लिपांशु,ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल जाहू की कर्षिता रहे।सीनियर वर्ग में शिक्षा ज्योति पब्लिक स्कूल रुडान की सेजल, डी ए वी स्कूल लझयानी की आकृति शर्मा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताल की छवि शर्मा बेस्ट तीन में रहे।साइंस क्विज में जूनियर वर्ग में आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा की आकांक्षा व अर्शित प्रथम ,



डीएवी पब्लिक स्कूल आवाहदेवी के आरिन व अदित्य द्वितीय व राजकीय उच्च विद्यालय कंजयान की सानवी और पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


सीनियर वर्ग में विनायका पब्लिक स्कूल लदरौर के वीरेश मोदगिल व आराध्य ने प्रथम, आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा की मिहिरा और अपर्णा ने द्वितीय व न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल परोल की आराध्य व अथर्व ने तृतीय स्थान पर रहे।सीनियर सेकेंडरी वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की शरण्या व
निवेदिता ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लदरौर की भूमिका व बाणी ने द्वितीय और न्यू ऐरा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल परोल की अरिधिमा व दिवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
साइंस एक्टिविटी कॉर्नर के जूनियर वर्ग में न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल परोल की शताक्षी प्रथम, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल की यशवी द्वितीय तथा सेवन स्टार पब्लिक स्कूल भोटा के हितेश कुमार तृतीय रहे।
सीनियर वर्ग में डायमंड इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पट्टा के रिशित कुमार प्रथम, न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल परोल के अर्जुन सिंह द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वधानी की समृद्धि तृतीय स्थान पर रहीं।

सीनियर सेकेंडरी वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाहु के आंशिक ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाहनवीं की सिया ने द्वितीय तथा सेवन स्टार पब्लिक स्कूल भोटा के यश राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह में प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने प्रतिभागी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में तर्कशीलता और नवाचार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।











