राज राजेश्वरी ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशं में इंटर जेनेरेशनल बौंडिंग विषय पर दो दिवसीय अभियान का सफल आयोजन 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  राज राजेश्वरी ग्रुप आशऑफ इंस्टीटयूशं भोटा मनसुई में 23 एवं 24 सितम्बर 2026 को इंटर जेनेरेशनल बौंडिंग विषय पर दो दिवसीय अभियान का सफल आयोजन किया गया। अभियान का उददेश्य विभिन्न पीढ़ियों के बीच आपसी समझ, सम्मान, संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना था।

अभियान के पहले दिन 23 सितम्बर को विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग कम्पीटिशन आयोजित किया गया।

विद्यार्थियों ने विभिन्न पीढ़ियों के बीच प्रेम, सम्मान, सहयोग और बेहतर संबन्धों को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता में कशिश ने प्रथम स्थान, अंजली ने द्वितीय स्थान, निशा तथा अमृता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

24 सितम्बर को अभियान के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  चमन लाल शर्मा, डिस्टिक वैलफेयर आॅफिसर, तहसील एवं जिला हमीरपुर रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा द्वीप प्रज्जवलन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में काॅलेज प्राचार्य डाÛ राज कुमार धीमान ने मुख्य अतिथि एवं शिविर में उपस्थित सभी नागरिकों का स्वागत किया।

 

 

इसके पश्चात विद्यार्थियों, शिक्षकों, वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न अधिकारियों द्वारा इंटर जेनेरेशनल बौंडिंग के महत्व पर अपने विचार साझा किए जिसमें सतीश कुमार, तहसील बड़सर जिला हमीरपुर ने सरकार द्वारा चलाई गई सुविधाओं की जानकारी साझा की।

 

श्रीमती निर्मला जी भोटा पुलिस चैकी प्रभारी ने साइबर क्राईम से संबन्धित जानकारी साझा की तथा डाक्टर शिल्पा शर्मा, आयुष विभाग अधिकारी ने चिकित्सा संबन्घी जागरूकता पर विचार साझा किए।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी तथा सभी प्रतिभागियों को डिस्टिक वैलफेयर आॅफिसर द्वारा ट्राॅफियां देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि  चमन लाल शर्मा द्वारा विद्यार्थियों तथा सभी में उपस्थित सभी नागरिकों को प्रेरित किया गया और विभिन्न पीढ़ियों के बीच अच्छे संबन्धों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बताया कि समस्या का समाधान तभी निकल सकता है यदि बुजुर्ग अपनी सोच बदलें एवं युवा बर्ग अपनी जिम्मेदारी समझें।

 

इस अवसर पर काॅलेज कमेटी के चेयरमैन श्री मनजीत सिंह जी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित किया तथा अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में डाÛ मुनीश कुमार जी ने सभी अतिथियों शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन सभी की उपस्थिति में राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

[post-views]