डोली में सड़क पर 3 साल से जमा है पानी, लोगों के लिए बना परेशानी का सबब: नरेंद्र ठाकुर

सुजानपुर/हमीरपुर:-  सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के डोली में जियो पेट्रोल पंप के साथ लगती मुख्य सड़क पर पिछले 3 सालों से पानी जमा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि 3 साल से यहां ऐसा ही दृश्य बना हुआ है, लेकिन लोक निर्माण विभाग और प्रशासन ने आज तक कोई सुध नहीं ली है। सड़क पर पानी जमा होने से #राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत होती है।

इस मुद्दे को लेकर भाजपा मीडिया प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने सरकार पर निशाना साधा है।

नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि डोली बाजार की यह मुख्य सड़क है, यहां रोज हजारों लोगों की आवाजाही है। सड़क पर 3 साल से पानी भरा रहता है, जिससे लोगों की गाड़ियां खराब हो रही हैं और दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। यह कांग्रेस सरकार की नाकामी का जीता-जागता उदाहरण है।

#उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की निकासी का #प्रबंध किया जाए, नहीं तो भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।

[post-views]