



हमीरपुर:- हमीरपुर पुलिस की PO सेल ने फरार घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। PO सेल की टीम ने कड़ी मेहनत, तकनीकी निगरानी एवं लगातार प्रयासों के बाद Rohit Kumar, निवासी, सुजानपुर, हमीरपुर को 23 सितंबर 2026 को मनाली के पास से गिरफ्तार किया।


उक्त आरोपी FIR No. 61/2021 dated 31.03.2021, थाना सुजानपुर, में धारा 147, 149, 323, 355, 451, 504 एवं 506 IPC के तहत वांछित था। माननीय ACJM न्यायालय, हमीरपुर द्वारा आरोपी को 18 अगस्त 2026 को Proclaimed Offender घोषित किया गया था।



इस कार्रवाई में ASI Manoj Kumar एवं HHC Ravi Kumar की विशेष भूमिका रही। हमीरपुर पुलिस द्वारा घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा ऐसे अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।


























