



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉक्टर सतीश कुमार फोतेदार के मार्गदर्शन में विश्व आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस के ऊपर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा जिला हमीरपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया l


इस कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता करबायी गयी ! भाषण प्रतियोगिता में दिव्यांशी प्रथम , रिधिमा निरंकरी दूसरे तथा सन्ना तीसरे स्थान पर रहे और पोस्टर प्रतियोगिता में आर्यन प्रथम, साहिल दुसरे और राघव शर्मा तीसरे स्थान पर रहे !




स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में इनाम दिए गए !






इस अवसर पर जन शिक्षा एवम सम्प्रेषण अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि आयोडीन की कमी से घेंघा रोग तथा गर्भावस्था के दौरान आयोडीन की कमी से बच्चे के मानसिक विकास में कमी आती है l



उन्होंने बताया कि आयोडीन के प्राकृतिक स्त्रोत दूध और सी फूड दही, ब्राउन राइस, लहसुन, मशरूम पालक इत्यादि हैं।





डॉ आकृति अग्निहोत्री ने बताया कि हमें नमक को बिल्कुल एयरटाइट या ढक कर डब्बे में रखना चाहिए ना कि खुले में रखना चाहिए उन्होंने बताया कि रोजाना हमें सिर्फ 150 माइक्रोग्राम आयोडीन की जरूरत होती है।


उन्होंने बताया कि हमें केवल आयोडीन युक्त नमक ही प्रयोग करना चाहिए तथा नमक में आयोडीन की क्षमता 15 पीपीएम से लेकर 30 पीपीएम तक होनी चाहिए l
आयोडीन का सेवन हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है यह विटामिन सी की तरह पूरे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की गतिविधियों को उत्तेजित करता है जो हृदय रोग और कैंसर सहित विभिन्न रोगों से लड़ने में मदद करता है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आशा घर घर जाकर नमक की जांच करती है तथा जिसको भी अपनी नमक की जांच करवानी हो वह आशा को कॉल करके नमक की जांच करवा सकते हैं l
इस अवसर पर एच पी बी टीकाकरण के बारे में भी जानकारी दी गयी ! इस मौके पर प्रिंसिपल तथा उनकी सारी टीम वहां पर उपस्थित रहे उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से आए हुए कर्मचारियों का धन्यवाद किया और स्वागत किया l





