डी.ए.वी. में अंतर-सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

आलमपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  डी.ए.वी. वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल आलमपुर जिला काँगड़ा हिमाचल प्रदेश में 23 अक्तूबर 2026 को कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर-सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने ज्ञान, प्रतिभा तथा त्वरित उत्तर देने की क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना, आत्मविश्वास, तार्किक सोच और टीम भावना का विकास करना था।

प्रतियोगिता को तीन स्तरों में विभाजित किया गया, जिसमें कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए, जिससे प्रतियोगिता रोचक एवं ज्ञानवर्धक बनी रही।

प्रतियोगिता के परिणामों में कक्षा छठी में महात्मा आनंद स्वामी सदन की रुही और ध्रुवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पंडित गुरु दत्त विद्यार्थी सदन की आव्या और आस्वी द्वितीय स्थान पर रहीं।

 

कक्षा सातवीं में महात्मा आनंद स्वामी सदन के अयान और विहान ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि महात्मा हंसराज सदन के अयान चंदेल और श्रेया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 

इसी प्रकार, कक्षा आठवीं में महात्मा आनंद स्वामी सदन के अर्पित सकलानी और नक्ष ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पंडित गुरु दत्त विद्यार्थी सदन की खुशी और शार्वी द्वितीय स्थान पर रहीं।

विद्यालय के शिक्षकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य  सुरजीत कुमार राणा ने अपने संदेश में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करती हैं।

 

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह एवं शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

[post-views]