



भोरंज/हमीरपुर:- बाल विकास परियोजना भोरंज के अंतर्गत कुछ आंगनवाड़ी केंद्रों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए 23 अक्तूबर को प्रस्तावित साक्षात्कार फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं।

भोरंज के बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से इन्हें स्थगित करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार की नई तिथि शीघ्र ही निर्धारित कर दी जाएगी।
























