दि उपभोक्ता संरक्षण संगठन की मासिक बैठक अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में आयोजित 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-     दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की मासिक बैठक आज दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।

 

इस बैठक की कार्यवाही का संचालन महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने किया । पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर सभी संबंधित विभागों को अवगत करवाने वारे निर्णय लिया गया ।

संगठन के सदस्यों ने यह मांग की के जिला भर के सभी बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों को अलग से लेन देन वारे कैश काउंटर में अलग लाइनों का प्रावधान किया जाए क्योंकि कई बैंकों में लंबी-लंबी लाइनें लगी होती है जिससे वृद्ध लोग एवं वरिष्ठ नागरिकों को अत्यधिक परेशानी होती हैं ।

 

इस समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला भर में सभी बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग लाइनों का प्रावधान करवाया जाए ।

संगठन के ध्यान में यह बात लाई गई है कि शहर में फलों एवं सब्जियों के रेट भिन्न-भिन्न दुकानों में अलग-अलग होते हैं, जिला भर में रेटों में एकरूपता लाने के लिए डीएफएससी हमीरपुर समय-समय पर औचक निरीक्षण करें ताकि उपभोक्ताओं का शोषण न हो ।

दिवाली का त्योहार निकट भविष्य में आने वाला है । मिठाइयों बेचने वाले सभी दुकानदार मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें तथा तोलते समय डिब्बे का वजन मिठाई में ना तोला जाए । इस वारे खाद्य निरीक्षक मिठाइयों की गुणवत्ता वारे समय-समय पर निरीक्षण करें ।

बैठक में यह भी मांग की गई कि जिला की अधिकांश सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हैं जिससे वाहनों की आवाजाही में कठिनाई आ रही है ।

 

अब बरसात खत्म हो गई है तथा विभाग मौसम को देखते हुए जल्दी से जल्दी गढ़ों की भरपाई करें तथा सड़क के किनारे जो टहनियां बरसात के मौसम में निकली है उनकी कांट छांट भी जल्दी से जल्दी सुनिश्चित की जाए ।

संगठन के ध्यान में यह बात आई है कि शहर में जितने भी फुटपाथ बनाए गए हैं उन पर दुकानदारों ने सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे पैदल चलने वाले यात्रियों को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है । आयुक्त नगर निगम हमीरपुर अतिक्रमण को हटाने की अनुकंपा करें ।

गलोढा अस्पताल हमीरपुर के पास जो तीखा मोड है वहां आए दिन दुर्घटनाएं घट रही है । अतः वहां दोनों तरफ यातायात को सुचारू रूप से एवं दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मिरर लगाए जाएं ।

जिला न्यायालय परिसर से सत्र न्यायाधीश के आवास तक जो लिंक रोड है वह पूर्ण रूप से टूट चुका है और वहां पर सारी लाइटें खराब पड़ी है, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर एवं आयुक्त नगर निगम हमीरपुर अविलंब आवश्यक कार्रवाई अमल में लायें।

इस अवसर पर श्री विपिन शर्मा, एस के कौड़ा,पी एन शर्मा, युद्ध वीर पठानिया,अशोक सोनी, हेमराज शर्मा रणजीत सिंह ठाकुर,एस डी गुलज़ार ,वलवीर सिंह पटियाल,रोशन लाल पटियाल, संतोष कुमारी, ओ पी नंदा, आर सी चांगरा, अनिरुद्ध डोगरा, हेमराज शर्मा, व अन्य गणमान्य संगठन के सदस्य उपस्थित रहे ।

मनोहर लाल कानूनगो महासचिव

[post-views]