द मैग्नेट स्कूल में धूमधाम से सम्पन्न हुई दीपावली प्रतियोगिता 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   जिला हमीरपुर के प्रतिष्ठित द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में इस वर्ष दीपावली का पर्व अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।

 

इस अवसर पर विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नर्सरी के बच्चों ने राम-सीता-लक्ष्मण और हनुमान के रूप में एक झांकी का प्रदर्शन किया।

दीया एवं थाली सजावट-विद्यार्थियों ने साधारण दीयो और थालियों को मोतियों, शीशांे, रंगों और गोटा-किनारी से बेहद आकर्षक रूप दिया। स्कूल के प्रागंण में बच्चों द्वारा बनाई गई रंग-बिरंगी रंगोली ने सभी का मन मोह लिया।

पारंपरिक और आधुनिक कला का सुन्दर मेल देखने को मिला। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम अरावली सदन, द्वितीय नीलगिरि सदन, तृतीय शिवालिक सदन और चतुर्थ स्थान उदयगिरि सदन ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण अनुकूल और पटाखों से रहित दीपावली मनाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान  ने सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को सुरक्षित भाईचारे के साथ दीपावली मनाने का संदेश दिया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपोत्सव की अग्रिम शुभकामनाएँ दी।

[post-views]